फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान की मांग पर अड़े थे समितियों के सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मंडलीय अधिकारियों की मौजूदगी में ने सहकारी समितियों के सचिवों की मांग को सुनते हुए बुधवार से क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के निर्देश सहायक निबंधक सहकारी समिति को दिए हैं। समितियों के सचिव पुराने भुगतान की मांग को लेकर खरीद करने से बच रहे थे। जिस वजह से गेहूं खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही थी। शासन ने गेहूं का समर्थन मूल्य तय करते हुए किसानों को लाभान्वित करने के लिए क्रय केंद्र खुलवाए हैं। कई क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं होने से किसान परेशान थे। वहीं, समितियों के सचिवों की मांग विभागीय अफसरों के लिए परेशानी का सबब बन गई थी। बुधवार को जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कैंप कार्यालय में सहकारी समिति एवं पीसीएफ के मंडलीय अधिकारियों के साथ गेहूं खरीद की समीक्षा की। इस दौरान पाया कि समितियों के सचिवों की मांग खरीद में बाधा बन रही है। इस पर उन्होंने सचिवों की मांग पर अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया और इसे शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए, साथ ही सहायक निबंधक सहकारी समितियां रमेश कुमार गुप्ता को खरीद बुधवार से आरंभ कराने निर्देश दिए। यह भी कहा कि यदि क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं होती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इससे बुधवार से गेहूं की खरीद होने के आसार बढ़ गए हैं। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी, प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी मनोज कुमार, सहायक निबंधक रमेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। -----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें