फूलों की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान है। लॉकडाउन के कारण मंदिर बंद हैं, जिससे फूल खराब हो रहे हैं। कहीं पर भी इनकी बिक्री नहीं हो रही है। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। किसान गेंदा के फूल का बड़े पैमाने पर उत्पादन करते हैं। इसके अलावा गुलाब की खेती भी करते हैं। लेकिन, कोरोना वायरस के कारण गेंदा और गुलाब दोनों ही बेकार हो गए हैं। एक तो प्रतिदिन मंदिरों में चढ़ावा के लिए फूल बंद हैं और दूसरे शादियां ठप हैं, जिससे सजावट का काम बंद है। किसानों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है, जिससे फूलों की खेती उनके लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। खिले फूल बेकार हो रहे हैं। किसान इन फूलों को कचरे के ढेर में डाल रहे हैं।