फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ब्लॉक से ग्राम पंचायत स्तर तक होंगी भारतीय किसान संघ की बैठकें

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। किसानों की समस्याओं को जानने के लिए भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में ब्लॉक से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक बैठकें आयोजित की जाएंगी। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित संगठन मंत्री के साथ बैठक में किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति भी बनाई गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ की बैठक उत्तर प्रदेश एवं उत्तरांचल के क्षेत्र संगठन मंत्री शिवाकांत की मौजूदगी में जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह लोधी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले की समस्याओं को चिह्नित करने के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित कर किसानों की समस्याओं को संग्रहित किया जाएगा। इसके बाद 15 सितंबर को जिला मुख्यालय पर वृहद धरना-प्रदर्शन आयोजित कर जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। 17 सितंबर को भगवान बलराम जयंती मनाने और 30 सितंबर को प्रस्तावित महिला सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला ने कहा कि जिले में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कर किसानों की समस्याओं को सामने लाने और संगठनात्मक दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की आवश्यकता है। बैठक में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह बुंदेला, जिला मंत्री हरपाल सिंह प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह लोधी, सोहनलाल विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नवीन जैन, जिला सह मंत्री कृष्णकांत, हरिओम निरंजन, सुखनंदन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें