फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भारत क्रिकेट क्लब और जय अंबे टीम ने जीते लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। निशि क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-14 किड्स क्रिकेट ट्रॉफी केएनएस कॉलेज कप में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जय अंबे ग्रुप ने ए सुपर जायंट्स को हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में भारत क्रिकेट क्लब ने भीलवाड़ा सुपर राइजिंग को शिकस्त दी।
विज्ञापन


पहले मैच में ए सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 49 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आरव श्रीवास्तव ने 29 रन का योगदान दिया। जय अंबे ग्रुप की ओर से प्रणव तिवारी ने चार विकेट झटके, जबकि वीरू रैकवार और वेद यादव ने दो-दो विकेट लिए। 50 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जय अंबे ग्रुप ने 11 ओवर में 52 रन बनाकर जीत हासिल की। ध्रुव चौबे और जयकुमार ने टीम को संभाला। प्रणव तिवारी को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला
दूसरे मुकाबले में भीलवाड़ा सुपर राइजिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 107 रन बनाए, जिसमें अनुज साहू ने 68 रन की बेहतरीन पारी खेली। भारत क्रिकेट क्लब के ऋषभ विश्वकर्मा ने चार विकेट लिए और आना ने दो विकेट हासिल किए। 108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। अनुजित और अन्य बल्लेबाजों ने टीम को जीत तक पहुंचाया। ऋषभ विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें