फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवत नाम जप से ही मानव जाति की मुक्ति: राजेंद्र दास महाराज

विज्ञापन
श्रीनृसिंह मंदिर में धर्मसभा में मौजदू जगत गुरू राजेन्द्रदास देवाचार्य महाराज - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। रसना पर नियंत्रण से ही संपूर्ण इंद्रियों पर विजय पाई जा सकती है। जिसने समस्त इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली और रसना नियंत्रण नहीं कर सका, वह जितेंद्रिय नहीं हो सकता। यही दत्तात्रेय महाप्रभु की वाणी है। उक्त उद्गार मलूका पीठेश्वर जगत गुरु द्वाराचार्य डॉ. राजेंद्रदास देवाचार्य जी महाराज ने स्थानीय श्री नृसिंह मंदिर में आयोजित धर्मसभा के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मन, तन और प्राण इन तीनों को प्रभु के चरणों में लगाने के लिए तीनों को राम, राम, राम सुमिरन से राममय बनाया जा सकता है। इसलिए साधकों को पूर्ण मनोयोग से राम, राम, राम सुमिरन करना चाहिए। कहा कि सज्जन पुरुष की सरलता कमजोरी नहीं है, बल्कि उसका बल है। आहार की शुद्धि से अंत:करण की शुद्धि होती हैं। महाराज सोमवार रात श्री नृसिंह पीठ पधारे। बुधवार को वह महरौनी और साढूमल प्रवास करेंगे। धर्मसभा के प्रारंभ में डॉ. ओम प्रकाश शास्त्री ने मंगलाचार्य एवं महाराज श्री के संबंध में श्रद्धालुओं को परिचित कराया। तत्पश्चात कमलेश शास्त्री, संदीप शास्त्री, नीरज बबेले, सरदार बीके से पादुका पूजा संपन्न कराया। इस मौके पर राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, प्रदीप चौबे, अशोक गोस्वामी, चंद्र विनोद हुंडैत, श्रीकांत करौलिया, राजीव बबेले सप्पू, अजय तिवारी नीलू, विवेक सडैया, संजय डियोडिया, नरेश बिदुआ, दिवाकर शर्मा, धर्मेंद्र रावत, सोनू पाठक, अशोक रावत, बब्बू राजा, अजय पटैरिया, ज्योति सिंह कल्पनीत, राजेश दुबे, इंद्रपाल सिंह एड, रामेश्वर सडैया, उमाशंकर बिदुआ उपस्थित रहे।

्रीनृसिंह मंदिर में धर्मसभा में मौजदू लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें