फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर धाम के नाम पर उगाही मामले सोशल मीडरृया पर उठी राशि वापस करने व कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बागेश्वरधाम के महाराज की प्रस्तावित कथा में अवैध उगाही के आरोप की जानकारी मिलने पर कथा स्थगित कर दी गई है। अब इस मामले में सोशल मीडिया पर तमाम प्रकार की पोस्ट डाली जा रही हैं, जिनमें कोई खाता सीज कर उगाही धनराशि को वापस करने की मांग कर रहा है तो कोई उगाही के मामले में जांच कर कार्रवाई, तो वहीं कुछ लोग प्रशासन द्वारा कमेटी बनाकर कथा आयोजित कराए जाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

बागेश्वरधाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा शहर के मोहल्ला चौकाबाग स्थित मैदान में नौ सितंबर से होना प्रस्तावित थी, लेकिन बीते दिवस सोशल मीडिया पर कथा के दौरान बागेश्वरधाम के महाराज के विभिन्न आयोजनों के नाम पर अलग-अलग धनराशि का दान दर्शाकर अवैध उगाही की पोस्ट जमकर वायरल हो रही हैं। जिसके चलते बागेश्वरधाम के महाराज ने एक वीडियो वायरल करके ललितपुर में होने वाली उक्त कथा को स्थगित कर दिया। बागेश्वरधाम के महाराज का यह वीडियो जिले में वायरल होने के बाद उक्त आयोजन के नाम पर अवैध धनराशि वसूलने की चर्चाएं भी सामने आने लगी हैं और सोशल मीडिया की विभिन्न साइट्स पर इस अवैध उगाही के विरोध में पोस्ट और कमेंट भी खूब हो रहे हैं।
इनमें कई गांव में लाखों रुपये एकत्रित होने की जानकारी दे रहे हैं, जबकि कोई धन उगाही को वापस कराए जाने की मांग कर रहा है। यहां तक कि कई पोस्टों में ऐसे उगाही करने वालों का खूब मखौल भी उड़ाया जा रहा है। वहीं कोई डीएम से शिकायत करने और यह धन उगाही को जिला प्रशासन अपने अंतर्गत लेकर नवीन कमेटी द्वारा यह आयोजन कराए जाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं जिलाधिकारी से इस मामले की प्रशासनिक जांच कराकर अवैध चंदा उगाही बंद कराए जाने की मांग की है। कुछ लोग ऐसी धार्मिक आस्था के नाम पर अवैध उगाही करने वालों से उक्त चंदा की धनराशि वापस कराए जाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। जहां सोशल मीडिया पर लोग इस मामले में पोस्ट और कमेंट कर रहे हैं, वहीं घर-घर सिर्फ बागेश्वरधाम के नाम पर अवैध उगाही के चलते कथा स्थगित होने की चर्चा की जा रही है और इससे श्रद्धालुओं में काफी मायूसी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें