फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नए साल में साइबर ठगों से रहें सतर्क, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ मैसेज से खाली हो सकता है खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नए साल को लेकर साइबर ठगी की आशंकाओं के मद्देनजर जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर साइबर थाना व कोतवाली स्तर की साइबर सेल आम लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक कर रही है।
पुलिस के अनुसार साइबर अपराधी नए साल के मौके पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस बार ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के नाम से आकर्षक डिजाइन वाले मैसेज, ई-कार्ड और लिंक भेजकर लोगों को जाल में फंसाया जा सकता है। ऐसे में पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अनजान नंबर या संदिग्ध मैसेज से सतर्क रहें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
विज्ञापन

सीओ पाली/साइबर क्राइम सुनील भारद्वाज ने बताया कि नए साल पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बधाई संदेशों की भरमार रहती है। इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग लुभावने ऑफर, पैन कार्ड, आधार कार्ड या अन्य निजी जानकारी मांगने वाले मैसेज भेज सकते हैं। ऐसे संदेशों से दूरी बनाए रखना जरूरी है।
एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। नए वर्ष को देखते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

लिंक पर क्लिक करने से हो सकती है ठगी
साइबर पुलिस के अनुसार नववर्ष की बधाई के नाम पर भेजे गए लिंक या ई-कार्ड पर क्लिक करने से मोबाइल हैक हो सकता है। इससे निजी जानकारी साइबर ठगों तक पहुंच जाती है और मिनटों में बैंक खाते से रकम निकल सकती है।
विज्ञापन

-
एपीके फाइल से रहें दूर
कोतवाली सदर साइबर सेल प्रभारी शाबेज खान के मुताबिक साइबर अपराधी बधाई संदेश के साथ एपीके फाइल भेजते हैं। इस फाइल को डाउनलोड करते ही मोबाइल अपराधियों के नियंत्रण में चला जाता है। इसके माध्यम से फोटो, वीडियो, ओटीपी और बैंकिंग डाटा तक एक्सेस किया जा सकता है।

ऐसे बचें साइबर ठगी से
-अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
-केवल प्ले स्टोर या आईओएस स्टोर से ही जेनुइन ऐप डाउनलोड करें।
-किसी को भी बैंकिंग डिटेल या ओटीपी साझा न करें।
-लुभावने ऑफर या लालच में न आएं।
-मोबाइल में मजबूत पासवर्ड और टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन चालू रखें।
-साइबर फ्रॉड होने पर 1930 हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें