फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आंधी में पान के बरेंजे गिरकर ध्वस्त, करीब दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। शनिवार रात तेज आंधी से पान किसान के बरेंजे जमीन पर गिरकर ध्वस्त हो गए। कस्बा के भरत चौरसिया ने बताया कि उसने जाखलौन मार्ग पर पान के 16 बरेंजे बनाए थे, जिसमें फसल लहलहा रही थी। मई के शुरुआती दिनों में फसल बेचने का मन बना रखा था कि आंधी ने मेहनत पर पानी फेर दिया। घासफूस, लकड़ी, बांस, बल्ली से तैयार किए बरेंजे बिखर कर जमीन पर आ गए। अब किसान एवं उसके परिवार के सदस्य जमीन पर बिखरी पड़ी क्यारियों से पान तोड़ने में लगे हैं। भरत ने बताया कि आंधी से करीब दो लाख रुपये के बरेंजे एवं उसमें खड़ी फसल का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें