फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित नदनवारा का स्कूल

विज्ञापन
स्वच्छता में पुरुष्कृत स्कूल - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड जखौरा का अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ग्राम नदनवारा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट चुना गया है। शासन ने जो एक सौ विद्यालयों की सूची जारी की है, उसमें जनपद के इकलौते ग्राम नदनवारा के विद्यालय का नाम शामिल है। यहां के स्टाफ ने विद्यालय का बाहरी परिवेश तैयार करने में काफी मेहनत की है। स्कूल की प्रत्येक दीवार पर पेटिंग कराई गई है। धूम्रपान रहित शिक्षण संस्थान व अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण सूचनाएं लिखी गई हैं। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के नाम मोबाइल नंबर के साथ लिखे गए हैं। रसोईघर भी आकर्षक तरीके से सजाई गई है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने ग्राम नदनवारा के विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार चुने जाने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें