संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी। खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी नीतू वर्मा ने शुक्रवार को ग्राम सिलावन में गणेश पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। गड़बड़ी मिलने पर बीईओ ने प्रबंधक और प्रधानाध्यापक को नोटिस थमाया है।
ब्लॉक महरौनी के ग्राम सिलावन के गणेश पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बीईओ नीतू वर्मा पहुंची। यहां पर यू-डायस पोर्टल पर 45 बच्चे नामांकित पाए गए। जबकि विद्यालय में करीब 400 बच्चे उपस्थित मिले। इनमें कुछ बच्चे ऐसे भी मिले, जिनको विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लेना है। वर्तमान में उनको निचली कक्षा में अध्ययन कराया जा रहा था। बीईओ ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत किसी भी बच्चे को उसकी कक्षा में रोका नहीं जा सकता, न ही उसे वापस किया जा सकता। यू-डायस पोर्टल पर 45 बच्चे ही प्रदर्शित कर रहे हैं, इससे प्रतीत होता है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्रबंधक की मिली भगत से मानक के अनुसार कार्य न करके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा।