फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षालय में पड़ा मिला भिखारी महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत जिला अस्पताल के आगे सदनशाह चौराहा के पास प्रतीक्षालय में कई दिनों से ठहरी एक भिखारी महिला की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला प्रतीक्षालय के पास कई वर्षों से झोपड़ी बनाकर रहती थी, लेकिन झोपड़ी टूटने पर उसने प्रतीक्षालय को ही अपना आशियाना बना लिया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आगे स्थित प्रतीक्षालय से पूर्व वहां एक महिला अन्नी (60) एक झोपड़ी बनाकर कई वर्षों से रहती थी। जब प्रतीक्षालय बना तो महिला की झोपड़ी टूट गई और फिर वह उक्त प्रतीक्षालय में ही अपना आशियाना बनाकर रहने लगी। बताया गया कि यह महिला करीब 40 वर्ष से यहां रह रही थी। बुधवार को सुबह जब कुछ लोग टहलने को निकले तो महिला को मृत देखा। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा रही कि महिला के पास दो लाख रुपये रखे हुए थे। लेकिन कोतवाली पुलिस ने जब मौके पर जाकर वार्ड पार्षद व अन्य मोहल्ले वालों की मौजूदगी में तलाशी ली तो महिला के पास उसके कुछ कपड़े व खाने पीने का कुछ सामान ही पाया गया। हालांकि महिला आसपास के परिचित के दुकानदारों के पास भी कुछ पैसे रख देती थी और जब उसे जरुरत होती थी तो वह उनसे पैसे लेकर सामान खरीद लेती थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसके पास कितने पैसे रखे हुए हैं।
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला काफी समय से प्रतीक्षालय में रहती थी। सुबह उसकी मौत हो गई और वार्ड पार्षद व अन्य लोगों की मौजूदगी में महिला के सामान की तलाशी की गई, लेकिन उसके पास से कोई भी रुपये नहीं मिले हैं। यदि आसपास दुकानदार या किसी के पास रुपये रखती होगी तो जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें