फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से झांसी से जुड़कर चलेंगी बीना व खजुराहो पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से झांसी से जुड़कर चलेंगी बीना व खजुराहो पैसेंजर
विज्ञापन

ललितपुर। झांसी से चलकर बीना और खजुराहो जाने वाले झांसी-बीना और झांसी खजुराहो पैसेंजर ट्रेन अब एक जुलाई से ललितपुर तक एक साथ जुड़कर चलेंगी। ललितपुर में आने के बाद आगे का रैक बीना व पीछे का रैक खजुराहो के लिए रवाना होगा। अभी तक यह दोनों ट्रेनें अलग-अलग समय पर झांसी से चलती थीं और ललितपुर भी दोनों के आने का समय अलग-अलग था।
बीना और खजुुराहो रेल रूट पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेल प्रशासन झांसी-बीना और झांसी- खजुराहो पैसेंजर का संचालन करता है। दोनों ट्रेनों के झांसी से चलने के समय में 55 मिनट का अंतर था, लेकिन अब रेल प्रशासन ने दोनों पैसेंजर ट्रेनों (झांसी-बीना और झांसी- खजुराहो) को झांसी से ललितपुर के मध्य संचालन के समय एक साथ जोड़कर चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेन एक जुलाई से झांसी से सुबह 6.50 बजे चलकर ललितपुर सुबह 8.55 बजे आएगी। यहां दोनों ट्रेनों में आगे वाला रैक बीना की ओर जाएगा, जबकि पीछे वाला रैक खजुराहो के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा ने बताया कि एक जुलाई से यह परिवर्तन हो रहा है, इसलिए बीना की ओर यात्रा करने वाले यात्री आगे के रैक में बैठकर यात्रा करें और खजुराहो की ओर यात्रा करने वाले यात्री पीछे वाले रैक में बैठकर यात्रा करें, ताकि वह गलत रूट पर न पहुंच जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें