जाखलौन/ललितपुर। जाखलौन रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने झेलम एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। यात्रियों ने खिड़की बंद कर अपना बचाव किया।
शनिवार को दोपहर में डाउन रूट की झेलम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर ठहरी ही थी कि एक युवक ट्रेन से उतरा और कोच संख्या एस-6 में बैठे कुछ यात्रियों पर प्लेटफार्म से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। यह देख यात्रियों ने खिड़कियां बंद कर लीं। यात्रियों ने बताया कि युवक पुणे से ट्रेन में सवार हुआ और एस-6 कोच में बैठा था। यात्रा के दौरान उसका विवाद हो गया था। यात्रियों ने उसे फटकार भी लगाई थी। युवक ट्रेन से जाखलौन स्टेशन पर उतर गया और उन यात्रियों पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। इसके बाद वह भाग गया।