फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामनी व सौर नदी पर होगा नवीन पुलों का निर्माण

विज्ञापन
नाव से जामनी नदी पार करते ग्रामीण। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
डोंगराखुर्द/ ललितपुर। महरौनी विधानसभा क्षेत्र में पाली व बालाबेहट के मध्य सौर नदी एवं नीमखेरा- बरखेरा स्थित जामनी नदी पर दो पुलों के निर्माण को शासन ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

महरौनी विधानसभा क्षेत्र के पाली-बालाबेहट के मध्य पड़ने वाली सौंर नदी और नीमखेरा- बरखेरा स्थित जामनी नदी पर पुलों की जर्जर स्थिति और पुलों की ऊंचाई काफी कम (तीन से चार फुट तक) होने के कारण यहां हल्की बरसात में नदी का पानी पुल से ऊपर से बहने लगता है और रास्ता बंद हो जाता है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय जनता कई वर्षों से पुल के निर्माण की मांग कर रही थी।
ऐसा ही कुछ हाल ग्राम नीमखेरा में जामनी नदी के पुल का था। यह पुल जामनी बांध के पीछे पड़ने वाले गांव नीमखेरा व बरखेरा में होने की वजह से बारिश के बाद जनवरी तक पानी में डूबा रहता है। इस कारण यहां राहगीरों को दिक्कत होती है। राहगीरों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर या पानी में नाव से होकर निकलना पड़ता है। यह पुल ग्राम डोंगराखुर्द व दिदौनियां मुख्य गांव को जोड़ता है, मदनपुर और फिर मध्यप्रदेश की सीमा में भी इसी रास्ते से प्रवेश होता है। यह पुल ग्राम पटना, पारौल, दिदौनिया, सिंगरवारा, बरौदिया समेत एक दर्जन गांवों को जोड़ता है। जनवरी माह तक इस पुल से रास्ता कटा रहता है। इस पुल के निर्माण के लिए पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान ग्राम पारौल व बरखेरा के लोगों विधानसभा चुनाव का बहिष्कार तक का ऐलान किया था। महरौनी विधानसभा से विधायक/ श्रम एवं सेवा योजना राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ द्वारा प्रस्तावित पाली व बालाबेहट के मध्य सौर नदी पर 90 मीटर लंबा एवं साढ़े आठ मीटर चौड़ाई के पुल को 719.35 लाख रुपये की स्वीकृति शासन से मिल गई है। इसी प्रकार नीमखेरा- बरखेरा में जामनी नदी पर बनने वाले 90 मीटर लंबाई और साढ़े आठ मीटर चौड़ाई के पुल को भी 792.81 लाख रुपये की स्वीकृति शासन द्वारा दे दी गई है। दोनों पुलों के निर्माण के लिए सेतु निगम छोटे वाहन चालकों के लिए पहुंच मार्ग भी बनाएगा।
विज्ञापन

महरौनी विधानसभा में पाली-बालाबेहट के मध्य सौर नदी एवं नीमखेरा- बरखेरा में जामनी नदी पर पुलों के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृति पर ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ का आभार जताया गया। बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान धौर्रा रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, प्रधान धौर्रा बबीता देवी मिश्रा, सियाराम श्रंगीऋषि, देवेंद्र कुमार जैन, अखिलेश कुमार जैन, संजीत मिश्रा, केपी राजा, रचना तोमर, बृजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, जसरत सिंह सेमरा, वीरेंद्र सिंह, सरभान सिंह तोमर, सुमित कटारे, हाकिम सिंह, मोकम सिंह, राजीव मिश्रा आदि प्रधान समेत अन्य क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें