फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर इलेविन ने स्टार स्पोर्ट्स को हराया

Tue, 23 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे महिला हीरो कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन ललितपुर इलेविन और स्टार स्पोर्ट्स के बीच हुए मुकाबले में ललितपुर इलेविन ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में ललितपुर इलेविन ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। कप्तान अंजली यादव के नेतृत्व में सभी गेंदबाजों ने सधी गेंदबाजी करते हुए स्टार स्पोर्ट्स को मात्र 62 रन पर आउट कर दिया। इसमें सबसे अधिक रश्मि ने 12 रन, अर्चना ने 10 रन और अभिलाषा ने नौ रन का योगदान दिया, जबकि कीर्ति आठ रन बना सकीं।

ललितपुर इलेविन की ओर से अंजली व वंदना पुरोहित ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी ललितपुर इलेविन की टीम में कप्तान अंजली यादव को छोड़कर कोई बल्लेबाज ज्यादा नहीं टिक सका, जिसमेें अंजली यादव ने 18, करिश्मा ने 8, दीक्षा ने सात रन का ही योगदान दिया।
विज्ञापन


स्टार स्पोटर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रचना और अभिलाषा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि कीर्ति और मीरा ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह ललितपुर इलेवन ने दो विकेट से मैच जीत लिया। वूूमेन ऑफ द मैच कप्तान अंजली यादव रहीं।

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा और पार्षद जगदीश यादव रहे। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज जैन मुल्लन, टूर्नामेंट अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, भान सिंह परमार, राजेंद्र मोहन दुबे, महादेव प्रसाद सेन,

गब्बर सेन, प्रियांशु चौबे, अक्षय दुबे, आमिर बजाज, शिवांस तिवारी, राजकुमार साहू, राहुल साहू, मनोज साहू, मनोज जैन, ध्रुव मिश्रा आदि मौजूद रहे। संयोजक बृजबिहारी मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स एवं आजाद क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें