चौथे चक्र में विकासखंड जखौरा की 108 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अंतिम दिन 299 नामांकन पत्र जमा किए गए। इस तरह नामांकन पत्रों की संख्या बढ़कर कुल 667 हो गई, जिसमें अनारक्षित 37 वार्डों के लिए 223, अनुसूचित जाति के 14 वार्डों के लिए 76, अनुसूचित जाति महिला के आठ वार्डों के लिए 54, अनुसूचित जनजाति के छह वार्डों के लिए 17, अनुसूचित जनजाति महिला के 3 वार्डों के लिए 11, महिला वर्ग के 15 वार्डों के लिए 83, अन्य पिछड़ा वर्ग के 19 वार्डों के लिए 144, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के 10 वार्डों के लिए 37 नामांकन पत्र भरे गए। शुक्रवार को 368 एवं शनिवार को 299 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। नामांकन का अंतिम होने के कारण ब्लाक परिसर में भीड़ लगी रही। निर्वाचन अधिकारी/ भूमि संरक्षण अधिकारी रवीचंद्र प्रकाश, बीडीओ अजय कुमार व एडीओ पंचायत धन सिंह ने नामांकन की प्रक्रिया निपटाई।