फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अस्पताल में सीटी स्कैन के यूपीएस के बैटरी खराब

Sun, 03 Sep 2023 01:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चले जाने से मरीजों को हो रही दिक्कत, बदली नहीं जा रही बैटरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन में लगे यूपीएस की बैटरी खराब होने से बिजली चले जाने से काफी असुविधा होती है। कई बार तो मशीन के अंदर मरीज होता है, और बीच में लाइट चले जाने से काफी असुविधा होती है। क्योंकि मशीन को बैटरी बैकअप नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन बैटरी नहीं बदली जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की मशीन का यूपीएस काफी दिनों से खराब है। आपूर्ति ठप होने के कारण मरीजों को झांसी जाना पड़ता है। इससे उनका समय और रुपया दोनों की खर्च होता है। हालांकि अस्पताल प्रशासन यूपीएस में लगी बैटरियों को जल्द बदलवाने की बात कर रहा है। लेकिन पिछले करीब तीन महीने से अधिक समय से खराब चल रही बैटरी को अभी तक नहीं बदला गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बैटरी की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है, इसके लिए जैम पोर्टल पर बिड डालनी होगी, इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें