फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार संघ चुनाव: अध्यक्ष व महामंत्री पद पर मुकाबला

Thu, 27 Oct 2016 01:00 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। जिला बार संघ चुनाव में नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। अब मुख्य मुकाबला अध्यक्ष व महामंत्री पद पर ही रह गया है। बाकी अन्य सभी पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला बार संघ के चुनाव में एल्डर्स कमेटी द्वारा नामांकन वापसी के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन बुधवार की शाम को कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर पूर्व महामंत्री काशीराम कुशवाहा और पूर्व अध्यक्ष नेमि कुमार जैन के बीच टक्कर होगी। वहीं महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अधिवक्ता अरुण कुमार जैन चौधरी, हरिकृष्ण शुक्ला व हेमंत कुमार चौधरी आमने- सामने होंगे।

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कैलाश बाबू समैया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी कुशवाहा, पुष्पेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, सहमंत्री (तीन पद) सह सचिव प्रशासन पर अधिवक्ता हिमांशु हुंडैत, सह सचिव प्रकाशन पर मनीष श्रीवास्तव, सह सचिव पुस्तकालय पद पर दीपक सिंह राजपूत निर्विरोध चुने गए। वहीं सदस्य कार्यकारिणी पद पर जयपाल सिंह, भागीरथ कुशवाहा, मुकेश कटारे, मुहम्म्द खान, राजेंद्र कुमार तामियां व हरीश कुमार अग्रवाल और सदस्य कार्यकारिणी (छह पद कनिष्ठ) पर अभिषेक कुमार जैन, आरिफ बेग, कृपाल अहिरवार, डा.राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, मुन्नालाल नांगल व बसीमराजा को निर्विरोध घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राधाबल्लभ करौलिया, सदस्य देवेंद्र कुमार जैन, नर्वदा प्रसाद चौबे, संतोष कुमार गोयल, गोकुल प्रसाद राजपूत, जय कुमार समैया, शरदकांत चौबे, नीरज मोदी, विपिन बिहारी सक्सेना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें