फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी बढ़ी, पहले दिन 13 नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें कई पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अधिवक्ताओं ने कुल 22 नामांकन पत्र खरीदे। इनमें से अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, सदस्य तथा अन्य पदों के लिए कुल 13 नामांकन पत्र जमा किए गए। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह की देखरेख में संपन्न कराई जा रही है। कमेटी के सदस्य कुशलचंद जैन, सुरेंद्र कुमार खैरा, विजय कुमार सक्सेना और अनिल कुमार अलया भी मौजूद रहे। वहीं, मुख्य चुनाव अधिकारी विपिन बिहारी सक्सेना तथा सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार जायसवाल, श्रीवल्लभ करौलिया, आशीष कुमार मित्तल, पवन कुमार जैन और अंगद श्रीवास ने प्रक्रिया संपन्न कराई। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया तीन और चार जुलाई को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें