फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बार संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। बार संघ अध्यक्ष श्याम बिहारी तिवारी एवं महामंत्री लोकपाल सिंह की मौजूदगी में बार सभागार में आयोजित बैठक में दोनों न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों की शीघ्र नियुक्ति कराने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि सत्र न्यायाधीश ललितपुर एवं प्रशासनिक न्याय मूर्ति प्रयागराज के समक्ष लिखित तौर पर ज्ञापन के माध्यम से कई बार मांग की गई, लेकिन 9 माह बीत जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाह्य न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति नहीं कर रहे हैं और वाद पत्रावलियों को स्थानांतरित किया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश द्वारा धारा 138 एनआई एक्ट की पत्रावलियों का स्थानांतरण किया जा रहा है। इस आदेश से परेशान बार संघ के अधिवक्ता 13 से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहे, इसके बावजूद न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी। जब तक न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक तहसील महरौनी के समस्त अधिवक्ता 17 फरवरी से न्यायिक कार्य से विरत होकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें