संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें जनपद के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन करने की रूपरेखा तैयार की गई।
जिलाधिकारी ने बताया गया कि एक मार्च 1974 को जनपद ललितपुर का सृजन हुआ था, इस वर्ष जनपद को सृजत हुए 50 पूरे हो जाएंगे। जनपद में पिछले 50 वर्षों में आये बदलाव की स्थिति को देखते हुए, विकास की प्रदर्शनी लगाई जाए, छात्र-छात्राओं को हेरिटेज वॉक कार्यक्रम तैयार कराए, रोस्टर वाइज योगा कार्यक्रम, जिले के महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी एवं फोटो प्रदर्शनी का आयोजन कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही लोकगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार कराए जाने और कृषि विभाग को कृषक सम्मेलन आयोजित कराने का निर्देश जारी किया गया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि आयोजन में जनपद के इतिहासकारों, शिक्षाविदों व बुद्धिजीवियों को जोड़ते हुए जनपद के इतिहास, 50 वर्षों में आये बदलाव की स्थिति पर संगोष्ठी कराई जाए, मैराथॉन, हाफ मैराथन प्रतियोगिताओं एवं स्थानीय स्तर पर लोगों को जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जाए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट/अभियांत्रिकी के कार्यों का खाका तैयार कर प्रदर्शनी का आयोजन कराया जाए। वन विभाग को ट्रेकिंग की रुपरेखा तैयार कर करते हुए जनपद के वनों, जड़ीबूटियों एवं महत्वपूर्ण स्थलों व वन्य जीवों की जानकारी संबंधी प्रदर्शनी लगाने को कहा गया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8303468500 पर सुझाव मांगे हैं। बैठक में सीडीओ कमलाकांत पांडेय, डीडीओ केएन पांडेय, उपजिलाधिकारी राघवेंद्र वर्मा, सीओ सदर अभय नारायण राय, डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव, एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम, उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. शिरीन, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा यादव, पर्यटन अधिकारी हेमलता मौजूद रही।