जेके सिंह की स्मृति में शुरू हुआ अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी/ललितपुर। भाजपा नेता जेके सिंह की स्मृति में नगर में आयोजित अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बांदा की टीम ने भोपाल को हराकर 77 रन से जीत हासिल कर ली।
महरौनी के सीबी गुप्ता ग्राउंड पर 10 से 16 जनवरी तक अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। लेदर बॉल से होने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में जबलपुर, बांदा, लखनऊ, ग्वालियर, भोपाल, झांसी, मऊरानीपुर और सागर की टीमों को आमंत्रित किया गया है। पहले दिन शुक्रवार को उद्घाटन मैच खेला गया। मैच में भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज साहिल ने शानदार 112 रन बनाकर अपनी टीम को 177 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा की टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया एवं बल्लेबाज शांतनु के 77 रन की मदद से यह पहला मैच अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की। भोपाल के खिलाड़ी साहिल को शतक लगाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। उद्घाटन मैच में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मड़ावरा गोरी सोनी, ब्लॉक प्रमुख तालबेहट विजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट पुनीत सिंह परिहार, राघवेंद्र भौडेले, आशीष त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष महरौनी, पीयूष शुक्ला, श्याम बिहारी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ