ग्राम कुमरौला में टूर्नामेंट का उद्घाटन करते बसपा नेता अमर विश्वकर्मा
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। रविवार को ब्लॉक बिरधा के ग्राम कुमरौला में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम मैच में बम्हौरी टीम ने बाजी मारी। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि बसपा नेता अमर विश्वकर्मा व विशिष्ट सुनील साहू, संजय चौधरी, दीपक सुमन व रमेश पटेल ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलों के अवसर से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। खेल से स्वस्थ रहते हैं। खेल के साथ खिलाड़ियों को शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रथम मैच बम्हौरी व उत्तमधाना टीम के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पहले बम्हौरी ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बम्हौरी ने 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 250 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तमधाना टीम ने 16 ओवर में 150 रन बनाए और सभी विकेट खो दिए। मैन ऑफ दा मैच जितेंद्र राजपूत को दिया गया। इस मौके पर अनुज चौहान, अभिषेक परिहार, अमान साहू, आरके विश्वकर्मा, दिनेश अहिरवार, शिशुपाल राजा, नरेश श्रीवास, चंदन अहिरवार, रवि अहिरवार आदि मौजूद रहे।