फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी में थम नहीं रहा बसपा प्रत्याशी का विरोध

Wed, 08 Feb 2017 11:52 PM IST
lalitpur
विज्ञापन
बसपा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महरौनी विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी से असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध का स्वर तेज हो गया है और नाराज कार्यकर्ता खुलेआम प्रत्याशी को हराने की सौगंध लेते नजर आ रहे हैं। अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का दामन छोड़ने का क्रम भी जारी है। बुधवार को अनेक बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव सर पर हैं और पार्टी के कार्यकर्ताओं का यह विरोध बसपा प्रत्याशी को मंहगा पड़ सकता है। पार्टी छोड़कर जाने वाले कार्यकर्ता अब विरोधी खेमें में शामिल हो गये हैं।
विज्ञापन


महरौनी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी फेरनलाल अहिरवार पर पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी, नकारात्मक व्यवहार, विधायक निधि को बेचने और जिला पंचायत चुनाव में दूसरे दल के प्रत्याशी का समर्थन करने के आरोप बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व इस संबंध में असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो को पत्र लिखकर अपना असंतोष जाहिर किया था और महरौनी सीट से प्रत्याशी बदलने की मांग की थी। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो क्षुब्ध होकर असंतुष्ट कार्यकर्ता फेरनलाल के खुले विरोध में आ गये।

बसपा के तीन पूर्व जिलाध्यक्षों सहित पार्टी के दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता बसपा प्रत्याशी को हराने के संकल्प के तहत सपा, कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी बृजलाल खाबरी के चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से जुट गये हैं। इससे बसपा प्रत्याशी फेरनलाल की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं ।
विज्ञापन


बुधवार को बसपा के अनेज दिग्गज नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जिनमें चन्द्रभान बेसरा, रामचरन गोडसे, रामदयाल मनहर डोंगरा, हरगोविंद अहिरवार, कालूराम अहिरवार, राधेलाल अहिरवार, गंगाराम अहिरवार, मथरा प्रसाद, उद्देत राम अहिरवार, रामलखन, छन्दीलाल, मनोज भरद्वाज, राकेश अहिरवार, सूरज अहिरवार आदि दर्जनों नाम शामिल हैं।

इन कहना है कि वह बसपा कार्यकर्ताओं के नियमित संपर्क में बने हैं और संकेत दिए हैं कि इसी तरह प्रतिदिन बसपा के अनेक असंतुष्ट कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा देंगे । उनकी से यह भी चेतावनी दी गयी है कि वह महरौनी के बसपा प्रत्याशी को हराने में पूरी ताकत झोंक देंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें