अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सिविल लाइन स्थित जमील सर स्पोर्ट अकादमी में शिक्षक स्व. विमल चंद्र चौधरी की स्मृति में आयोजित द्वितीय टीवीएस कप बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता का समापन हो गया। बालक वर्ग में रोहित सोनी और बालिका वर्ग में सुरभि पटेल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए।
बैडमिंटन सब जूनियर बालक एकल विजेता शान उल्ला खान एवं उपविजेता स्वास्तिक शर्मा रहे। जूनियर बालक वर्ग में शिवांश श्रीवास्तव विजेता एवं शौर्य श्रीवास्तव उपविजेता रहे। सीनियर बालक एकल वर्ग में रोहित सोनी विजेता एवं अनस खान उपविजेता रहे। सीनियर बालक युगल में रोहित सोनी व विकर्ष सिंघई की जोड़ी विजेता एवं अनस खान व यथार्थ चतुर्वेदी की जोड़ी उप विजेता रही। जूनियर बालक युगल में शान उल्ला व देवांश वेद की जोड़ी विजेता एवं अक्षत श्रीवास्तव व श्रेष्ठ श्रीवास्तव की जोड़ी उप विजेता रही।
सब जूनियर बालिका एकल वर्ग में दीवा शर्मा विजेता व आशी शर्मा उप विजेता रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में समृद्धि विश्वकर्मा विजेता व अर्शिका खान उपविजेता रहीं। सीनियर बालिका एकल वर्ग में सुरभि पटेल विजेता व नैंसी भार्गव उपविजेता रहीं। युगल सीनियर वालिका वर्ग में सुरभि पटेल व नैंसी भार्गव की जोड़ी विजेता एवं अर्शिका खान व समृद्धि विश्वकर्मा की जोड़ी उप विजेता रही। जूनियर युगल बालिका वर्ग में आशी शर्मा व पूर्वी पाल की जोड़ी विजेता एवं ईवा शर्मा व दीवा शर्मा की जोड़ी उप विजेता रही। निर्णायक की भूमिका जीशान, सुरभि पटेल, अहफाज खान, रोहित सोनी, नैंसी भार्गव ने निभाई। अकादमी संचालक मोहम्मद जमील ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शायर करीम असर ललितपुरी, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल चौधरी, हेमंत चौधरी, पवन जायसवाल, रामनाथ पाठक, राजीव चौधरी, हेमंत जैन, वैभव जैन, जिनेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, शाश्वत चौधरी, प्रज्जुल चौधरी, हेमंत जैन रोड़ा, जिनेंद्र कुमार जैन, मोहम्मद जीशान, जिनेंद्र कुमार जैन आदि मौजूद रहे।