फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता : 100 मीटर की दौड़ में बादल और आकांक्षा रहे अव्वल

Sat, 07 Nov 2026 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन खिरिया। ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम अर्जुन खिरिया के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चंद्रदीप रावत ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, पढ़ाई के साथ बच्चों के लिए खेलकूद भी उतना ही जरूरी है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार रावत ने कहा कि कठिन परिश्रम हमें जीत की राह दिखाती है, जीत के लिए हमें कठिन परिश्रम जरूरी है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राशि संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेशीय प्राशि एआरपी सुजान सिंह, राजेंद्र राठौर, रमजान खान, देशबंधु नरवरिया, विनोद कुशवाहा, वरिष्ठ शिक्षक यासीन खान, संकुल प्रभारी रमजान खान आदि मौजूद रहे।

दौड़ प्रतियोगिता में यह रहे अव्वल
प्राथमिक बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में कृष्णा प्रथम स्थान, 100 मीटर दौड़ में दीपेश प्रथम तथा ईशान दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में कृष्णा प्रथम तथा दीपेश द्वितीय स्थान पर रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 और 100 मीटर दौड़ में अंजू राजा प्रथम, 200 मीटर दौड़ में रिया यादव, उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बादल प्रथम, 200 मीटर में विपुल प्रथम, 400 मीटर दौड़ में ओम अनीश प्रथम तथा आनंद प्रथम, उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आकांक्षा प्रथम, 200 मीटर में नंदनी प्रथम, 400 मीटर में सावी प्रथम, लंबी कूद की स्पर्धाओं में भी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें