फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन में पिछड़े माध्यमिक विद्यालय

Thu, 02 Mar 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन में पिछड़े माध्यमिक विद्यालय - फोटो : demo
विज्ञापन
इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर माध्यमिक विद्यालयों का रुझान कम दिखाई दे रहा है। बुधवार को जिले के 107 में से 46 विद्यालयों का ही पंजीकरण हो सका। इसको लेकर शिक्षा अधिकारी भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 तक सबसे ज्यादा वैज्ञानिक तैयार करने का सपना देखा है। वहीं, स्कूल/कालेज के प्रधानाचार्य उनकी मंशा पर पानी फेर रहे हैं। इस ताजा उदाहरण इन्सपायर अवार्ड योजना है। योजनांतर्गत प्रत्येक विद्यालय का नामांकन किया जाना है। जिसके मुकाबले कुल 248 विद्यालयों का ही पंजीकरण हो सका है। माध्यमिक विद्यालय पिछड़ते नजर आ रहे हैं। जिले में 107 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से 46 विद्यालयों का ही रजिस्ट्रेशन हो सका है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. रामूप्रसाद वर्मा ने प्रगति बढ़ाने के कारगर प्रयास अभी तक नहीं किए हैं। इसके कारण उदासीन प्रधानाचार्यों पर विभागीय शिकंजा नहीं कस पा रहा है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी नगर आभा अग्रवाल सबसे आगे हैं। उन्होंने रजिस्ट्रेशन में हीलाहवाली बरत रहे नगर के चालीस विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। जिससे स्कूल प्रबंधकों में हड़कंप मचा हुआ है।

बच्चों के बैंक खाते बने अड़चन
कई निजी विद्यालयों के प्रबंधक बच्चों के बैंक खाते नहीं होने की समस्या बताकर पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि अब खंड शिक्षा अधिकारी नगर से किसी प्रकार की रियायत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


नामांकन कराने की बढ़ी तिथि
इंसपायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन कराने की तिथि बढ़ाकर 15 मार्च कर दी गई है। इससे पहले अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई थी। अंतिम तिथि के दिन ही सर्वर ने काम नहीं किया। जिससे विद्यालयों को रजिस्ट्रेशन कराने में बाधा आई।


डिफाल्टरों को जारी करेंगे नोटिस
इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में सभी विद्यालयों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पृथक से माध्यमिक विद्यालयों की बैठक ली थी। जिन विद्यालयों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

डा. आरपी वर्मा
डीआईओएस ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें