फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम पिछड़ा

Thu, 02 Jul 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के 74 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैले जंगल को हरा- भरा बनाने के उद्देश्य से वन विभाग को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। वहीं, ग्राम पंचायतों में भी पौधरोपण कराया जाना है। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में एक लाख 95 हजार 890 गड्ढे खोदने का लक्ष्य है, इसके मुकाबले एक लाख 23 हजार गड्ढे ही खुद सके हैं। ब्लाकवार नजर डालें तो जखौरा ब्लाक में 91 के सापेक्ष 36 ग्राम पंचायतों, बार में 79 के सापेक्ष 29, तालबेहट में 34 के मुकाबले 21, मड़ावरा में 61 के सापेक्ष 28 और महरौनी ब्लाक में 52 के सापेक्ष 38 ग्राम पंचायतों में गड्ढे खुदाई का कार्य हो सका है। इसी तरह वन विभाग में गड्ढे खुदाई का कार्य पिछड़ गया है। वन कर्मियों के कार्य बहिष्कार से पौधरोपण का कार्य प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

वन विभाग को 18. 80 लाख पौधे रोपने हैं। अकेले एक हजार एकड़ क्षेत्र में ढाई लाख पौधे रोपित होने हैं। ललितपुर वन रेंज में गड्ढे खोदने के लिए मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। विभागीय कर्मियों का कहना है कि समयबद्घ कार्यक्रम में मशीनों का सहयोग लिए बिना लक्ष्य हासिल करना मुश्किल है। उधर, सहायक वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश बिदुआ का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारी फील्ड पर तो जा रहे हैं, लेकिन वानिकी के कार्यों से दूर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें