फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा मुशायरा, कमेटी की चढ़ेगी चादर

विज्ञापन
अजीमुश्शान हजरत बाबा सदनशाह। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कौमी एकता के प्रतीक हजरत बाबा सदनशाह रहमत उल्ला अलैह का इस वर्ष 103वाँ उर्स जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार संपन्न होगा। माना जाता है कि देश में अजमेर शरीफ के बाद दूसरे सबसे बड़े सालाना इजलास का आयोजन जिले में किया जाता है।
विज्ञापन

हर महामारी कोरोना के चलते इस बार कार्यक्रम में दुकानें और झूले नहीं लगाए गए हैं। बाहर से श्रद्धालु नहीं आ सकेंगे जिससे उर्स में भीड़ भाड़ नहीं रहेगी। उर्स के दौरान कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रहीं हैं। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी स्वयं व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। दरगाह परिसर में साफ-सफाई, बिजली, पानी सुचारु आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। उर्स कमेटी के सदर हाजी बाबूबदरुद्दीन कुरैशी ने बताया कि 31 मार्च को हर वर्ष की तरह कमेटी की चादर चढ़ाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनकर आएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन

ये होंगे प्रोग्राम
- 31 मार्च को मुशायरा होगा जिसमे लोकल शायर शिरकत करेंगे।
- एक अप्रैल से कव्वालियों का सिलसिला शुरू होगा -
- 01 अप्रैल को जुनैद सुल्तानी कब्बाल बदायूं टीवी सिंगर तथा सईद फरीद निजामी बंगलूरू, टीवी सिंगर।
- 02 अप्रैल मुज्तबा नांजा कव्वाल कानपुर, टीवी सिंगर,सईद फरीद निजामी बंगलूरू, टीवी सिंगर।
- 04 अप्रैल को इत्जिमाई शादियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें