फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरा डेरा में 100 लीटर कच्ची शराब सहित महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
कैप्सन - लहन नष्ट करती पुलिस - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। सोमवार को कोतवाली पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से गनेशपुरा कबूतरा डेरा पर दबिश देकर 100 लीटर कच्ची शराब सहित एक महिला को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके पर लगभग दो हजार लीटर लहन नष्ट किया। इस समय पूरे क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। दीपावली पर्व पर उस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और आबकारी टीम ने देर रात कबूतरा डेरा पर दबिश दी। टीम को देखकर अवैध शराब के कारोबारी मौके से भाग गए। टीम ने मौके पर अवैध रूप से दो प्लास्टिक की टंकी में कच्ची शराब ले जाते एक महिला को पकड़ा। पुलिस ने मौके पर लगभग दो हजार लीटर लहन भी नष्ट किया। इस दौरान टीम ने मौके से श्रीमती माया कबूतरा को अवैध शराब के साथ पकड़ कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें