फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम जहाजपुर में युवक का 15 दिन पुराना शव मिला, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत चौकी धौर्रा के ग्राम जहाजपुर के पास जंगल में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। चौकी धौर्रा अंतर्गत ग्राम जहारजपुर में मंगलवार की दोपहर लगभग तीन बजे जहाजपुर के पास रेलवे लाइन से 100 मीटर की दूरी पर शव मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। युवक का शव लगभग 10-15 दिन पुराना लग रहा है। इसका चेहरा भी खराब हो गया है। युवक के शरीर पर जींस, टीशर्ट, इनर मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज धौर्रा मुलायम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने जंगल में शव होने की सूचना दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें