फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का सम्बद्घीकरण समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद में संबद्घ लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का संबद्घीकरण शासन ने समाप्त कर दिया है। शासन ने इसे नियम विरुद्घ माना है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद शहर के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य कराती है। इसमें सड़क, नाली, पुलिया आदि के कार्य शामिल हैं। बीते महीनों में कुछ सभासद अवर अभियंता चंद्रशेखर अग्रवाल के कामकाज से नाराज थे। इस पर उन्होंने लामबंद होकर जेई को हटवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इसके बाद भी अवर अभियंता चंद्रशेखर अग्रवाल को पालिका से हटाया नहीं जा सका। इस पर अन्य विभाग के अवर अभियंता से पालिका का काम लेने पर सहमति बनी। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता आरके भदौरिया को पालिका में संबद्घ कर दिया गया। यह बात असंतुष्ट सभासद कृष्ण कुमार पंथी, भारत भूषण चौरसिया को रास नहीं आई और उन्होंने शासन में इसकी शिकायत कर दी। ऐसी ही एक शिकायत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शालिकराम पुरोहित ने भी की।
शासन ने इसे संज्ञान में लेते हुए अवर अभियंता के संबद्घीकरण को नियम विरुद्घ माना। विशेष सचिव संजय कुमार सिंह यादव ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में अवगत कराया कि जिन जनपदों में पालिका केंद्रीयत सेवा के अवर अभियंता/ सहायक अभियंता तैनात न हों तो वहां पर निकट की निकायों के अवर अभियंता को निर्माण कार्य के पर्यवेक्षण एवं क्रियान्यन हेतु अधिकृत किया जाए। यदि जनपद के किसी भी निकाय में पालिका सेवा के अवर अभियंता/ सहायक अभियंता तैनात न हों तो विशेष परिस्थिति में शासन के अनुमोदन उपरांत ही किसी अन्य विभाग के अभियंता को उक्त कार्यों के लिए अधिकृत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में अवर अभियंता का एक पद सृजित है, जिस पर अवर अभियंता चंद्रशेखर अग्रवाल मई 18 से तैनात हैं। इस आधार पर आरके सिंह अवर अभियंता सिविल लघु सिंचाई विभाग का नगर पालिका के निर्माण कार्यों के पर्यवेक्षण एवं क्रियान्यवन हेतु नियम विरुद्ध किए गए संबद्घीकरण आदेश को निरस्त किया जाता है। अवर अभियंता चंद्रशेखर अग्रवाल निर्माण संबंधी समस्त कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन अनवरत रूप से करते रहेंगे।
----
हमने जो शिकायत की थी, उसे शासन ने सही मानते हुए संबद्घीकरण समाप्त किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ वह लंबे समय से लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।
- भारत भूषण चौरसिया, सभासद, सिविल लाइन वार्ड नंबर नौ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें