फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कर रहा लिफ्टर पकड़ा

विज्ञापन
नदी से बरामद लिफ्टर व मौके पर मौजूद अधिकारी एवं पुलिस। - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
अवैध खनन कर रहा लिफ्टर पकड़ा
विज्ञापन

तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा में बेतवा नदी में एक सप्ताह से हो रहे अवैध खनन को अफसरों की टीम ने पकड़ लिया। मौके से बालू निकालने वाला एक लिफ्टर और सामान बरामद किया।
एक सप्ताह से थाना पूराकलां अंतर्गत नत्थीखेड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा में बेतवा नदी में अवैध खनन का कारोबार रात के समय संचालित हो रहा था। इसकी जानकारी होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इस पर ग्रामीणों ने जानकारी जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग को दी।
विज्ञापन

उच्चअधिकारियों के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी आरपी सिंह, उपजिलाधिकारी तालबेहट कृष्ण कुमार सिंह, सीओ विनोद सिंह, प्रभारी निरीक्षक उदयभान गौतम तथा थानाध्यक्ष पूराकलां ने मौके पर जाकर दबिश दी। अधिकारियों के आने की सूचना के बाद अवैध खनन में संलग्न लोग मौके से भाग गए। मौके से अधिकारियों ने बालू निकालने का एक लिफ्टर तथा भारी मात्रा में बालू निकासी का सामान बरामद किया। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि सामान की सूची तैयार होने के बाद मामला दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दबिश की सूचना लीक
तालबेहट। ग्राम गेवरा गुंदेरा के लोगों के अनुसार अधिकारियों की टीम आने के कुछ समय पहले ही अवैध खनन कारोबारियों का पूरा समूह मौके से भागने में सफल रहा। सूत्रों की माने तो अधिकारियों की टीम के आने से पहले ही इस कारोबार के सरगना को अफसरों के आने की भनक लग गई थी। जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया था।
कई गांवों में हो रहा है खनन
तालबेहट। थाना पूराकलां क्षेत्र के कई और गांवों में अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। जानकारी के बावजूद पुलिस ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें