मोहल्ला पटेल नगर और नेहरू नगर में टंकियां भरने के लिए डाली गई पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन हैं। इस कारण पानी पूरा प्रेशर से नहीं जा पा रहा है। बल्कि, अवैध कनेक्शनधारक बीच में ही पानी ले लेते हैं, इससे गर्मियों में आखिरी छोर तक प्रेशर से पानी नहीं जाता है और लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। गर्मियों में सबसे अधिक समस्या नेहरू नगर, पटेल नगर, रावतयाना और रैदासपुरा क्षेत्र में होती है। इसी क्षेत्र में पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन हैं। इस कारण यहां के निवासियों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। बार- बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इन क्षेत्रों में पानी की कमी दूर करने के लिए जल संस्थान का अलग से टैंकर चलाने पड़ते हैं।