रेलवे ने एक जून से चलनी वाली ट्रेनों के संचालन को लेकर नियमावली जारी कर दी है। कोई भी यात्री बिना आरोग्य सेतु एप मोबाइल फोन में डाउनलोड किए यात्रा नहीं कर सकेगा। ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। ट्रेन के आने से एक घंटे पहले यात्री को रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा। ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन टिकट जारी किए जा रहे हैं। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर जबलपुर- निजामुद्दीन, पुष्पक एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को ठहराव दिया गया है। ट्रेनें चलने से दो महीने से आने- जाने पर लगी रोक खुल जाएगी तथा जिन्हें बहुत जरूरी काम है और वे यात्रा नहीं कर पा रहे थे, एक जून से यात्रा कर सकेंगे।