फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वदशम छा्त्रवृत्ति की बढ़ाई जाए तिथि

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अधिकारी को ज्ञापन देते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पूर्वदशम छात्रवृत्ति ( कक्षा 9 व 10) की तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

विभाग संयोजक राहुल सिंह राजपूत व जिला संयोजक पीयूष प्रताप बुंदेला ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9 व 10) की तिथि समाप्त हो गई है। इस कारण कई छात्र/छात्राएं लाभान्वित नहीं हो पाएंगे, जबकि कोविड-19 के कारण विद्यालय में विलंब से प्रवेश हुआ है। कई छात्र/छात्राएं आधार कार्ड को अपडेट कराने में लाइन में लगे रहे। इस वजह से कई छात्रों के देर से फार्म संस्थाओं में जमा किए गए। छात्र/ छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन व अग्रसर की तिथि बढ़ाई जाए। जिला संयोजक पीयूष प्रताप सिंह बुंदेला ने कहा कि विद्यार्थी आज भी आधार कार्ड की त्रुटियों को सुधरवाने की लाइन में निरंतर खड़े हैं और ऐसे छात्र स्कॉलरशिप की डेट बढ़ने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नगर मंत्री हर्षित त्रिपाठी ने अवगत कराया कि जिले में आधार कार्ड सुधरवाने के दौरान विद्यार्थियों से अभद्रता की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में तहसील संयोजक महेंद्र कुमार, सुरेंद्र बिरारी, नगर सह मंत्री दीपेंद्र साहू, हर्ष चौबे, गजेंद्र राय, रविंद्र यादव एवं छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें