फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आभूषण, वाहन, भूमि क्रय करने का शुभ योग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। पुष्य नक्षत्र 24 अक्तूबर को पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस दिन किए गए हर काम में सफलता मिलेगी। पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनिदेव हैं। इसलिए पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान होने से इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है। इस नक्षत्र पर शनि और बृहस्पति दोनों की कृपा रहेगी। मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी, वाहन और भूमि आदि खरीदने से लाभ होता है।
नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को गुरु पुष्य नक्षत्र का विशेष योग है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पुष्य योग विशेष लाभदायक होता है। 24 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11.38 बजे से गुरु पुष्य योग सहित सर्वार्थ सिद्धियोग एवं अमृत सिद्धि योग होने से यह दिन नवीन प्रतिष्ठान प्रारंभ करने का श्रेष्ठतम मुहूर्त है। भूमि, वाहन, भवन, संपत्ति, आभूषण और वस्तुएं क्रय करने के लिए विशेष शुभ एवं श्रेष्ठ मुहूर्त है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पवन तांत्रिक ने बताया कि 24 अक्तूबर को पुष्य नक्षत्र में चंद्रमा विचरण करेगा। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से गुरु पुष्य योग बन रहा है। इस योग में व्यक्ति किसी भी काम की शुरुआत करें तो सफलता मिलेगी। नामकरण, फसल काटना, नौकरी में ज्वाइनिंग, बाग बगीचा लगाना, गृह प्रवेश, ऑपरेशन, संपत्ति का क्रय-विक्रय, पूंजी निवेश, वाहन व आभूषण क्रय, धार्मिक अनुष्ठान आदि कार्य शुभ होंगे। सिंह राशि, धनु राशि के लोग इस दिन यदि कोई नया काम करना चाहते हैं तो सुबह दही या जलदान करना चाहिए।
0000000
दीपावली पर सोना-चांदी के दाम बढ़ने से कारोबार हल्का हो गया है, लेकिन पुष्य नक्षत्र को लेकर उम्मीद है कि कारोबार अच्छा रहेगा। ग्राहकों के लिए नई डिजायन के सामान उपलब्ध हैं।-संजय ड्योडिया
विज्ञापन

साेना-चांदी के दाम बढ़ने से खरीदारी पर असर पड़ा है, लेकिन पुष्य नक्षत्र में इसके बढ़ने की उम्मीद है। इस बार करवाचौथ पर ग्राहकों में उत्साह रहने से बाजार अच्छा रहा।-मोहन जडिया, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें