फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडिटोरियम का होगा निर्माण

Thu, 11 Jun 2015 12:17 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बड़े शहरों की तर्ज पर ललितपुर में भी आडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। रामनगर में बनने वाले इस बड़े मीटिंग हाल को बनाने के लिए बुधवार को अफसरों ने जमीन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद के अंतर्गत करीब सवा दो लाख की आबादी निवास करती है। नगर में करीब 28 लाख से अधिक भवन बने हुए हैं। बढ़ती आबादी व भवनों के बीच नगर के विकास की जिम्मेदारी नगर पालिका पर बढ़ती चली जा रही है। विभिन्न सभाएं, बैठकें, सेमिनार सहित अन्य बड़ेे आयोजन करने के लिए शहर में कोई भी बड़ा सभागार नहीं है, इसे देखते हुए नगर पालिका ने नगर में आडिटोरियम निर्माण की दिशा में कदम उठाया है। मुहल्ला रामनगर स्थित आर्मी ग्राउंड के सामने नगर पालिका की जमीन पर करीब 75 डिसमिल में आडिटोरियम  निर्माण करने का फैसला लिया गया है।

नगर पालिका को इसके निर्माण के लिए 2.81 करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है। बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के एन शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक आर के लवानियां, सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनियां, अवर अभियंता विपिन कुमार, नजूल लिपिक प्रदीप सौरियाल, निर्माण लिपिक हबीब खान, सिकंदर खान, ठेकेदार प्रदीप खैरा सहित अन्य लोगों ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




इस तरह का होगा स्वरूप
नगर का पहला आडिटोरियम दो मंजिल का बनाया जाएगा, इसमें एक ओर स्टेज बनेगी तथा दूसरी ओर दर्शकों के बैठने के लिए जगह होगी। दर्शकों के बैठने का स्थान अर्द्घ गोलाकार होगा।  स्टेज पर बैठे अतिथि दिख सकें, इसके लिए सीटें आगे की नीचे तथा पीछे की ऊंचाई पर बनाई जाएंगी। बीच में एक गैलरी होगी, जिससे दर्शकों का प्रवेश होगा। रंगमंच जैसे बड़े आयोजन को देखते हुए ग्राउंड फ्लोर पर दर्शकों तथा अन्य प्रमुख अतिथियों के लिए दो- दो प्रवेश द्वार होंगे। स्टेज के पास ही बड़ा कैमरा लगाने व प्रकाश की व्यवस्था के लिए जगह होगी। यही आकार दूसरी मंजिल पर होगा। हालांकि, इसमें प्रवेश मार्ग मात्र दो ही होंगे। जानकारों के अनुसार झांसी स्थित किले निकट बने दीनदयाल उपाध्याय सभागार की तर्ज पर इसका निर्माण किया जाएगा।



जल्द होगा निर्माण
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर के निर्देश पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के एन शर्मा ने अवर अभियंता विपिन कुमार को सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। जिम्मेदारों की मानें तो करीब 15 दिन बाद इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।


इनका कहना है,
नगर पालिका नगर विकास को ध्यान में रखकर आडिटोरियम निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयासरत थी। जमीन मिल गई है, अब इसका जल्द निर्माण शुरू होगा, जिसका लाभ नगरवासियों को मिलेगा।
विज्ञापन

- सुभाष जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें