फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मरणासन्न कर सड़क पर फेंका

Tue, 19 May 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटसेमरा में ससुरालीजनों ने एक महिला को मरणासन्न कर सड़क पर फेंक दिया। कोतवाली पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेनगा निवासी सोबरन पुत्र भवूदी अहिरवार का आरोप है कि उसने अपनी पुत्री श्रीबाई का विवाह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटसेमरा निवासी सुनील के साथ आठ वर्ष पूर्व किया था। ससुरालीजन दहेज के रूप में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर श्रीबाई को प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार की सुबह आठ बजे पति ने अन्य ससुरालीजनों के साथ एक राय होकर श्रीबाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और मरणासन्न होने पर उसे ग्राम सतरवांस - बिरधा रोड पर फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों से घटना की जानकारी मिलने पर उसने मौके पर पहुंचकर पुत्री को सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने पति एवं अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें