फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने विषाक्त खाकर किया जान देने का प्रयास

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
मड़ावरा। थाना मड़ावरा के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों द्वारा महिला को गंभीर हालत में मड़ावरा चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला ने रविवार की दोपहर करीब 12 बजे जहर का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने मड़ावरा अस्पताल ले जाकर उसका उपचार कराया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बीते रोज शनिवार को मड़ावरा क्षेत्र के एक गांव में बीए की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें आत्महत्या करने का कारण दो महिलाओं को बताया गया है। जहर खाने वाली यह महिला सुसाइड नोट में लिखे नाम में से एक बताई जा रही है। फिलहाल महिला ने जहर किन कारणों से खाया है, यह बात घरवाले नहीं बता पा रहे हैं। परिवारवालों ने थाने में कोई शिकायत पत्र भी नहीं दिया है।
---------
महिला के विषाक्त पदार्थ खाने के संबंध में मेमो कोतवाली में नहीं आया है और न ही कोई तहरीर दी गई है। यदि कोई शिकायत आती है तो उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णवीर सिंह, थानाध्यक्ष मड़ावरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें