फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बरौनी एक्सप्रेस में डिप्टी सीटीआई पर किया हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बरौनी एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रहे तीन लोगों ने एसी कोच में चढ़ने से रोकने और गालियां देने का विरोध करने पर डिप्टी सीटीआई पर हमला कर दिया, जिससे वह चोटिल हो गए। थाना जीआरपी पुलिस ने डिप्टी सीटीआई की तहरीर पर तीन अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात डिप्टी सीटीआई रामसजीवन ने थाना जीआरपी में तहरीर देकर बताया कि उनकी ड्यूटी ट्रेन संख्या 19435 बरौनी एक्सप्रेस में ललितपुर से बांदा के बीच कोच संख्या ए1,ए2, बी1,बी2 व बी 3 में लगी थी। जब ट्रेन ललितपुर स्टेशन से चली तो ट्रेन एसीपी यानि चेन पुलिंग हो गई, जिसे ठीक करने के लिए वह ए1 कोच से नीचे उतरा तो तीन यात्रियों जिनके पास ए1 कोच या किसी प्रकार को टिकट नहीं था, वे सभी ए1 कोच में चढ़ने लगे। जब उन्होंने यात्रियों को रोकने पर और समझाने का प्रयास किया गया, तो वे सभी यात्री उन्हें गालियां देने लगे। इस पर उन्होंने यात्रियों का गालियां देने का विरोध किया तो तीनों यात्रियों द्वारा उनके ऊपर हमला कर दिया। इससे उसके शरीर पर कई चोटें आईं और उनका मोबाइल भी पूरी तरह तोड़ दिया और इस हमले में उनके मोबाइल भी खो गया। उन यात्रियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई है। डिप्टी सीटीआई ने थाना जीआरपी पुलिस से उनका मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस पर थाना जीआरपी पुलिस ने डिप्टी सीटीआई की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें