फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर एटीएम फिर फेल

Thu, 19 Oct 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
lalitpur administration news - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर में एटीएम में कैश की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आम दिनों में तो स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन कोई त्योहार आते ही एटीएम साथ छोड़ देती हैं। इससे जनता को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं और त्योहार का मजा भी फीका हो जाता है। वर्तमान में दीपावली पर भी लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। लोगों का सवाल है कि आखिर एटीएम त्योहारों में खलन डालना कब छोड़ेंगी और जिला प्रशासन व बैंक अधिकारी इस ओर कब गंभीरता दिखाएंगे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर 15 से अधिक बैंक शाखाओं के लगभग दो दर्जन एटीएम हैं। लगभग समस्त एटीएम का संचालन निजी कंपनी के हाथों में है। बैंक अधिकारियों द्वारा इन केंपनियों पर कोई सख्ती नहीं बरती जाती है, इसलिए व्यवस्थाएं भगवान भरोसे हैं। आम दिनों में तो लोग किसी तरह अपना काम चला लेते हैं, लेकिन त्योहारों के दिनों में कैश की समस्या बढ़ जाती है और यह समस्या त्योहार की खुशियों को फीका कर देती है। त्योहारों के दिनों में बैंक भी बंद रहते हैं, इसलिए एटीएम ही एममात्र सहारा रह जाता है, लेकिन वह भी साथ छोड़ देते हैं। बृहस्पतिवार को दीपावली के दिन और उससे एक दिन पहले तक शहर के कई एटीएम बंद व कैशलेस रहे। इससे लोगों को हर त्योहार की भांति दीपावली पर भी परेशान होना पड़ा है। इसके अलावा जो एटीएम चालू हैं, तो उनमें 100 रुपए का नोट नहीं निकल रहा है, केवल दो हजार और 500 रुपए का ही नोट निकल रहा है। इससे खुल्ले के लिए भी लोगों को समस्या हो रही है।
बॉक्स में

अधिकारियों को दिखानी होगी गंभीरता       
बैंक अधिकारियों व जिला प्रशासन की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह एटीएम संचालित करने वाली निजी कंपनियों पर नकेल कसें, ताकि एटीएम का संचालन सही तरीके से नियमित रूप से हो सके।        
विज्ञापन

शिवम, छात्र।

त्योहारों पर होती है अधिक समस्या       
वैसे तो सभी लोग अपना काम चलाते ही रहते हैं, लेकिन पैसों की अधिक जरूरत त्योहारों पर होती है। ऐसे में एटीएम साथ नहीं देेते और बैंक भी बंद होते हें। काफी समस्या होती है। इस ओर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।        
विज्ञापन

अरुण गोस्वामी, शिक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें