फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर रुपये निकालने वाले तीन गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2017 12:13 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
atm news lar - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में एटीएम में मदद के बहाने लोगों के एटीएम बदलने और फिर उनके खाते से रुपये निकालने के तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल समेत एटीएम और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


 रविवार दोपहर सदर कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता व सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कुछ दिनों से नगर क्षेत्र में एटीएम बदल कर हो रही धोखाधड़ी कर हजारों की ठगी करने के मामले प्रकाश में आने के उपरांत पुलिस अधीक्षक सलमानताज पाटिल ने गंभीरता से लेते हुए क्रांइम ब्रांच को पटाक्षेप करने के निर्देश दिए। क्रांइम ब्रांच टीम के श्याम सुंदर यादव, रविंद्र कटियार ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुखबिर तंत्र सक्रिय कर खुलासा करने में जुट गई। शनिवार को जब क्राइम ब्रांच के श्याम सुंदर व उनकी टीम तुवन चौराहे के पास खड़े थे। तभी मुखबिर से कुछ लोग एटीएम से रुपये चोरी करने की योजना बनाने की सूचना मिलते ही टीम कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह अधीनस्थों के साथ मौके पर जा पहुंचे और घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम मास्टर माइंड राजमणि परमार उर्फ हैप्पी राजा पुत्र केहर सिंह परमार, सोनू शर्मा पुत्र राकेश शर्मा व आनंद प्रताप सिंह पुत्र भैयालाल प्रजापति कस्बा बांसी निवासी बताया।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने एटीएम बदल कर व धोखाधड़ी कर लोगों को शिकार बनाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

नशे की लत ने बनाया अपराधी
पकड़े गए आरोपी राजमणि परमार उर्फ हैप्पी राजा पुत्र केहर सिंह परमार नशे व जुए का आदी हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए रुपयों की जरूरत पूरी करने के लिए उसने अपराध का रास्ता चुन लिया। बुरी आदतों के चलते वह अपने साथी सोनू शर्मा पुत्र राकेश शर्मा व आनंद प्रताप सिंह पुत्र भैयालाल प्रजापति कस्बा बांसी निवासी मिलकर व पैसे की कमी को दूर करने के लिए योजना बनाकर तुवन चौरहे पर स्थित पीएनवी बैंक के एटीएम व लोगो को फोन कर बैंक कर्मी बताकर ठगी का कारोबार करने लगा। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी राजमणि आपने साथियों के साथ एटीएम में जाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर एटीएम बदलकर वारदातों को काफी समय से अंजाम देता चला आ रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से बिगत कुछ माह पूर्व कचहरी परिसर से चोरी हुई बाइक, पांच एटीएम कार्ड, मोबाइल, नौ हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर काफी समय से पुलिस के आंखों में धूल झोंकता चला आ रहा था।
विज्ञापन


यह टीम रही शामिल
एटीएम बदल कर लोगों के  साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोतवाली के मौजूदा प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, श्यामसुंदर यादव, रविंद्र कटियार, अजमत उल्ला, जयकरन सिंह, वीरेंद्र दुबे, सार्विंलांस सेल में तैनात रविंद्र प्रताप सिंह व रोहित बंसल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें