फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मोबाइल और एटीएम सहित अंतरर्राज्यीय चोर पकड़ा

Wed, 11 Oct 2017 01:04 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
atm mobile chor - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल की कोशिशें रंग लाती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार को चोरी के मोबाइल और पर्स व एटीएम समेत एक अंतर्राज्यीय चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की। टीम ने चोर के पास से मध्यप्रदेश व ललितपुर से चोरी किए गए चार मोबाइल एवं चोरी का पर्स व एटीएम कार्ड बरामद कर चोर को जेल भेज दिया है।       
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह इनामिया बदमाशों की तलाश करते समय टीम के श्याम सुंदर यादव, रविंद्र कटियार जब कोतवाली पुलिस के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित चांदमारी ग्राउंड पहुंचे। जहां उन्हें मुखबिर ने मंदिर के पास एक अंर्तराज्यीय चोर के खड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम ने घेरा बंदी कर थाना बार क्षेत्रांतर्गत बरखिरिया गांव निवासी सोनू मिश्रा पुत्र सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने चोर के पास से चोरी किये गये चार मोबाइल व दो एटीएम बरामद होने पर चोर को जेल भेज दिया।      

ट्रेनों में करता था चोरी       
क्राइम ब्रांच टीम को पूछताछ में चोर ने बताया कि उसने इंदौर अमृतसर ट्रेन से ग्वालियर के पास से मोबाइल चोरी किया था। वहीं, मध्यप्रदेश के जिला होशंगाबाद के हरदा के छात्रावास संदीप जाट के दो मोबाइल व पर्स में रखे एटीएम चोरी की थी। इसके अलावा उसने ललितपुर रेलवे स्टेशन से यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने व जेल में मुलाकात करने आये थाना बानपुर के चकौरा गांव निवासी घासीराम पुत्र रतिराम का मोबाइल चोरी करते हुए उसने चांदमारी निवासी रियाज अहमद पुत्र इलयास अहमद खान के घर में रखे मोबाइल को चोरी करने की बात को स्वीकार किया है। चोर के पास से बरामद हुए मोबाइलों की कीमत हजारों में बताई जा रही है।       
विज्ञापन


बदलता रहता था ठिकाने        
पकड़े गए चोर पर शहर कोतवाली में रंगदारी व मोबाइल चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस से बचने के लिए यह चोर हर महीने नगर के अलग-अलग मुहल्लों में रहकर ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता रहता था। शातिर चोर का जनपद के कई शातिर अपराधियों के साथ संबंध होने की बात सामने आ रही है। वहीं पुलिस ने चोर के ठिकानों की भी तलाशी लेकर अन्य अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें