फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महरौनी के 70 और 75 वर्ष के एथलीटों ने चेन्नई में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन। चेन्नई में पांच से नौ नवंबर तक आयोजित हुई 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जनपद के दो एथलीटों ने प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

जनपद की महरौनी तहसील के गांव कखिरिया लटकंजू के निहाल सिंह बुंदेला और नैनवारा गांव के देवेंद्र सिंह ने प्रतिभाग किया था। देवेंद्र सिंह ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिता में 1500 मीटर, 500 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में प्रतिभा किया था। वहीं 75 वर्ष आयु वर्ग में निहाल सिंह बुंदेला ने पैदल चाल, लांग जंप, और हाई जंप में प्रतिभाग किया था। इसके पहले दोनों ने उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 32वीं अप मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। एथलीट देवेंद्र ने कहा कि महरौनी क्षेत्र में स्टेडियम की कमी के चलते खिलाड़ी नियमित अभ्यास नहीं कर पाते है। यहां स्टेडियम का निर्माण हो जाने पर यहां के खिलाड़ी भी विश्व पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें