ललितपुर। बर्ड वॉचिंग डे पर कालेजों व समाजसेवी संस्थाओं ने विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियों के विलुप्त होने पर चिंता व्यक्त की। पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पनारी में सेव बर्ड, सेव इनवायरमेंट विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई।
इसमें कालेज की रितु झां प्रथम, अर्चना नगाइच द्वितीय और आकांक्षा दुबे ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। गोविंद सागर बांध स्थित बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम में डीएम डा. रूपेश कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। डीएम ने छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए। केपीएस डिग्री कालेज ककरुआ में पक्षी जैव विविधता का विकास और सुरक्षा विषय पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें पक्षियों के संरक्षण पर बल दिया गया। पूर्व प्रधानाचार्य डा. जनक किशोरी शर्मा ने पक्षियों की कम होती संख्या पर चिंता जताई।
डा. जितेंद्र राजपूत ने वनों के महत्व पर प्रकाश डाला। अखिलेश बबेले ने पक्षियों की कम संख्या के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर प्राचार्य डा. कपिलनाथ श्रंगीऋषि, डा. रजनी चौबे, अनुराग चतुर्वेदी, छाया तिवारी, हेमलता साहू, प्रीति शुक्ला, नेहा खरे, उदेश कुमार, सतिंदर सिंह, दीपक जैन आदि उपस्थित रहे।
सोसायटी फार लीगल एंड एजूकेशन राइट्स के तत्वावधान में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में प्रकृति के अंधाधुंध दोहन पर चिंता जाहिर की गई। सचिव अनुराग चतुर्वेदी ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला और पक्षियों की सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में डा. जनक किशोरी शर्मा, अखिलेश बबेले, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रीति शुक्ला, विनीता पाठक, स्वाति नामदेव, राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।