संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम पंचायतों में शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए खगोलीय प्रयोगशाला बनकर तैयार है। रानीपुरा में यह बनकर तैयार है। इसे बनाने में पंचायती राज विभाग करीब दो लाख 60 हजार रुपये खर्च कर रहा है। दूसरे चरण में नाराहट व कड़ेसरा में खगोलीय प्रयोगशाला प्रारंभ होने जा रही है। इन प्रयोगशालाओं का निर्माण प्रत्येक ग्राम पंचायत में किया जाएगा। इन प्रयोगशालाओं का निर्माण ग्राम पंचायत स्थित शासकीय विद्यालयों के अतिरिक्त कक्ष में किया जा रहा है। दिल्ली की कंपनी इस प्रयोगशाला को स्थापित कर रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत नाराहट व कड़ेसरा में कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही अन्य ग्राम पंचायतों में खगोलीय प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा।