फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा कॉलोनी में पात्र मिले सिर्फ 32

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी शासन काल में बुढ़वार रोड पर बनी आसरा कॉलोनी में 155 लोगों को आवास आवंटित किए गए थे, लेकिन इनमें से सिर्फ 32 लोग ही निवास कर रहे हैं। बाकी लोगों का कोई अता- पता नहीं चला है। अब इसकी जांच कर सभी अपात्रों के नाम निरस्त किए जाएंगे और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को उसमें आवास आवंटित किए जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर इन आवासों की जांच कराई गई है। अब इन सभी अपात्रों के, जो कॉलोनी में नहीं रह रहे हैं, उनको नोटिस देकर कारण पूछा जाएगा और उनका आवास आवंटन निरस्त किया जाएगा। जो किराए से आवास चला रहे हैं, उनसे वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें