लॉकडाउन के बाद से खुले बाजारों में अब धीरे- धीरे रौनक लौटने लगी है। जिन लोगों के परिवारों में शादियां हैं, वह खरीदारी करने आ रहे हैं। इस कारण बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। पिछले तीन महीने से चल रहा सन्नाटा छंट गया है। दुकानदारों को भी काफी मुनाफा हो रहा है। बाजार में इनदिनों सबसे अधिक भीड़ चल रही है, पिछले तीन महीनों में जो शादियां अटकी थीं। उनमें से अधिकांश लोग शादियां कर रहे हैं। इस कारण बाजारों में भीड़ है।