फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राख की गाड़ी निकलने देने के लिए मांगे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राख की गाड़ी निकालने को लेकर पावर प्लांट में सुपरवाइजर कृष्ण प्रताप सिंह से दो लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बिरौरा निवासी कृष्ण प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह बजाज पावर प्लांट चिगलौआ में हैस्टटेक कंपनी में सुपरवाइजर है। प्लांट से राख की गाड़ी निकलती है। 18 अक्तूबर की रात करीब 10.30 बजे वह चिगलौआ पावर प्लांट से अपने घर आ रहा था। कस्बा बांसी में लीलाधर दुबे, गुड्डु नामदेव, आनंद प्रजापति निवासी बांसी, बब्लू राजा निवासी ग्राम पिपरा, फुंदे निवासी ग्राम असउपुरा आए। उसे रोककर गाली-गलौज की। कहा कि यहां से राख की गाड़ी निकालनी है तो उन्हें दो लाख रुपये देने होंगे। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें